HomeFootballइंडियन फुटबॉल लीगः मैच प्रीव्यू मुंबई बनाम नॉर्थईस्ट

इंडियन फुटबॉल लीगः मैच प्रीव्यू मुंबई बनाम नॉर्थईस्ट

इंडियन फुटबॉल लीग में शनिवार 30 जनवरी को आमने-सामने होंगी मुंबई और नॉर्थईस्ट की टीमें। इस मुकाबले में मुंबई की नजरें इतिहास रचने पर होगी। 

कहां खेला जाएगा मैच – जीएमसी स्टेडियम, बैम्बोलिम

समय – 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)

मुंबई टीम प्रीव्यू-

आईलैंडर्स के नाम से मशहूर मुंबई टीम ने इस सीजन में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को टीम अपना 14वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतेरगी। मुंबई ने इस सीजन की शुरूआत नॉर्थईस्ट के खिलाफ मैच हारकर की थी। सीजन का अपना पहला मैच उन्होंने नॉर्थईस्ट के खिलाफ 1-0 से गवां दिया था। लेकिन उसके बाद खेले गए 12 मैचों में से टीम ने कोई भी मैच नहीं गवायां और टीम पिछले 12 मैचों से अजेय है लेकिन आज फिर से उनका मुकाबला नॉर्थईस्ट के खिलाफ होने जा रहा है। 

मुंबई टीम ने 13 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है, एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मुंबई ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं गोवा भी 19 गोल के साथ बराबरी पर है। अन्य टीमें मुंबई के खिलाफ केवल 5 गोल करने में सफल हो पाई है। इस सीजन में मुंबई ने सबसे कम गोल खाए हैं। टीम 30 अंको के साथ इस समय अंकतालिका में टॉप पर है। 

मुंबई यदि आज का मैच जीतती है या ड्रॉ भी खेलती है तो वह इंडियन फुटबॉल लीग इतिहास में सबसे लंबे समय तक अजेय रहने वाली टीम बन जाएगी। अभी तक गोवा के नाम यह रिकॉर्ड है वह 2015 में सबसे ज्यादा मैचों में अजेय रही थी। 

मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, " मैं पिछले मैचों को लेकर चिंतित नहीं हूं। नॉर्थईस्ट ने पिछले दो मैचों से काफी सुधार किया है। वे अच्छी आक्रामक फुटबाल खेल रहे हैं। साथ ही वह बॉल पजेशन में भी शानदार है।"  उन्होंने कहा, "इसलिए हमारे लिए यह एक अलग मैच होने वाला है। लेकिन प्रतियोगिता में हमने पहले ही मैच से काफी सुधार किया है। लेकिन नॉर्थईस्ट ने भी सुधार किया है। अब उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं है। अगर हमें जीतना तो हमें अपना शतप्रतिशत देना होगा।"  मुंबई के कुछ खिलाड़ियों को पहले ही तीन येलो कार्ड मिल चुका है। लेकिन लोबेरा के लिए मैच जीतना महत्वपूर्ण है।

नॉर्थईस्ट टीम प्रीव्यू-

नॉर्थईस्ट केवल एक ऐसी टीम है जो इस सीजन में मुंबई को मात देने में सफल हो पाई है। इस मुकाबले में आज नॉर्थईस्ट के पास फिर से मुंबई को हराने का मौका है। लेकिन मुंबई भी पिछले 12 मैचों से अजेय है और नॉर्थईस्ट को इस बार बेहद कड़ी चुनौती मिलेगी और मुंबई पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। 

नॉर्थईस्ट ने 13 मैचों में 4 मैचों में जीत दर्ज की है। 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो नॉर्थईस्ट ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है और 2 मुकाबलों में हार मिली है और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। लेकिन पिछले दो मुकाबलों में टीम ने दो लगातार जीत दर्ज की है। नॉर्थईस्ट की टीम गोल करने और गोल खाने के मामले में बराबरी पर है। टीम ने 17 गोल किए हैं और इतने ही गोल अन्य टीमों ने उनके खिलाफ किए हैं। 18 अंकों के साथ टीम इस समय पांचवें स्थान पर है। 

नॉर्थईस्ट के कोच एलिसन ने कहा कि, ‘मुंबई एक अच्छी टीम है। लेकिन हमें विश्वास होना चाहिए कि हम उन्हें हरा सकते हैं। हमें अपनी अटैकिंग और डिफेंस में अनुशासित रहना होगा।"

संभावित टीमें-

मुंबई- अमरिंदर सिंह, अमेय राणावडे, मोर्तदा फॉल, विग्नेश दक्षिणामूर्ति, एडम ले फोंड्रे, रेनियर फर्नांडिस, अहमद जौह, हरनान सैंटाना, ह्यूगो बोमस, बिपिन सिंह, बार्थोलोमेव ओगबेख

नॉर्थईस्ट- सुभाशीष रॉय चौधरी, निम दोरजी तमांग, मशूर शेरेफ, डायलन फॉक्स, गुरजिंदर कुमार, लालेंग्माविया, खासा कैमारा, फेडेरिको गैलेगो, वीपी सुहैर, लुइस मचाडो, डेशोर्न ब्राउन

इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें-

मुंबई

एडम ले फोंड्रे

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 6 गोल

बार्थोलोमेव ओगबेख

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 5 गोल

नॉर्थईस्ट

लुइस मचाडो

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 4 गोल

फेडेरिको गैलेगो

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 2 गोल और 4 असिस्ट

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular