काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान टी20 लीग के फिर से शुरू होने की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। लीग यूएई में 9 जून से फिर शुरू होने जा रही है। इस लीग में अब 6 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होंगे। वहीं डबल हेडर मुकाबलों में पहला मैच शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार और दूसरा मैच भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान टी20 लीग का छठा सीजन कोविड-19 के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया था।
पाक टी20 लीग के बचे मैच अबूधाबी में खेले जाएंगे और इन मैचों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है जो कि इस प्रकार है-
|
तारीख |
मैच |
|
9 जून– |
लाहौर बनाम इस्लामाबाद |
|
10 जून– |
मुल्तान बनाम कराची , पेशावर बनाम लाहौर |
|
11 जून– |
इस्लामाबाद बनाम क्वेटा |
|
12 जून– |
क्वेटा बनाम पेशावर |
|
13 जून– |
लाहौर बनाम इस्लामाबाद , मुल्तान बनाम पेशावर |
|
14 जून– |
इस्लामाबाद बनाम कराची |
|
15 जून– |
क्वेटा बनाम लाहौर , पेशावर बनाम कराची |
|
16 जून– |
मुल्तान बनाम क्वेटा |
|
17 जून– |
इस्लामाबाद बनाम पेशावर , कराची बनाम लाहौर |
|
18 जून– |
लाहौर बनाम मुल्तान |
|
19 जून– |
क्वेटा बनाम कराची , मुल्तान बनाम इस्लामाबाद |
|
21 जून– |
क्वालिफायर– टीम 1 बनाम टीम 2, एलिमिनेटर– टीम 3 बनाम टीम 4 |
|
22 जून– |
एलिमिनेटर 2- एलिमिनेटर का विजेता बनाम क्वालिफायर रनरअप |
|
24 जून– |
फाइनल |





