HomeFootballमुंबई बनाम केरला मैच प्रेडिक्शन

मुंबई बनाम केरला मैच प्रेडिक्शन

इंडियन फुटबॉल लीग के एक और रोमांचक मुकाबले में मेजबान मुंबई की टीम की भिडंत केरला से होगी। टीम मुंबई को पिछले 5 में से 3 मैचों में ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा है, वहीं 2 मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की टीम जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। केरला की टीम को भी अपने पिछले मैच में गोवा से 1-1 से ड्रॉ खेलना पडा था। आपको बता दें कि इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने केरला को 1-0 के अंतर से हराया था। अतः केरला यह मैच जीतकर उनसे हिसाब बराबर करना चाहेगी। 

मुंबई में सुभाशीष बोस और सौविक चक्रवर्ती जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं तो केरला के पास ओगबेचे और सिडोनचा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में यह मुकाबला कांटे का होगा, परंतु मुंबई की टीम को घरेलू मैदान में खेलने का फायदा अवश्य मिलेगा।

दिनांक-5 दिसंबर, 2019

स्थान– मुंबई फुटबॉल एरिना, मुंबई

समय– शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार)

संभावित एकादश

मुंबई– अमरिंदर सिंह, सौविक चक्रवर्ती, सार्थक गोलुई, सुभाशीष बोस, प्रतीक चौधरी, रोलिन बोर्जेस, पाओलो मचाडो, मोहम्मद लारबी, अनीमे चर्मिती, डिएगो कार्लोस, मूदू सूगू,

केरला– रहनेश परमबा, राजू गायकवाड, जेसेल कार्निरो, सत्यसेन सिंह, मोहम्मद रेकिप, राफेल मेसी बोली, सर्जियो सिडोनचा, यिकसन थूनाजेम, व्लाटको ड्रोबारोव, प्रशांत करूथादातकुनी, बार्थलो ओगबेचे

महत्वपूर्ण खिलाड़ी

मुंबई– मोहम्मद लारबी, रोलिन बोर्जेस

केरला– बार्थलो ओगबेचे, सर्जियो सिडोनचा

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular