Saturday, April 20, 2024
HomeSportsCricketटी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

किसी भी बल्लेबाज के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाना एक बड़ी उपलब्धि होती है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सैकड़ों शतक बने हैं। लेकिन क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट यानि टी20 क्रिकेट में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। टेस्ट मैचों में बल्लेबाज पूरा समय लेकर टिक कर बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास शतक बनाने के लिए काफी समय होता है। वनडे में भी संभल कर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज शतक तक पहुंचते हैं। लेकिन टी20 क्रिकेट में शतक जमाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि एक पारी में केवल 120 गेंदे ही होती हैं और एक बल्लेबाज के पास अधिक समय नहीं होता है।।

ऐसे में सलामी बल्लेबाज या नंबर तीन पर आया बल्लेबाज अपना शतक पूरा कर पाता है। कई बार टीमें अपने मध्यक्रम के पावर हिटर बल्लेबाजों को ऊपरी क्रम में भेजती हैं, ताकि उन्हें भी कुछ समय बल्लेबाजी के लिए मिल सके। इस आर्टिकल में हम ऐसे पांच क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं-

 रोहित शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम चार शतक हैं और उन्होंने 22 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने 103 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 32.54 के औसत और 138.96 के स्ट्राइक रेट से अब तक 2864 रन बनाए हैं। वह 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं और इन मैचों में उन्होंने 133 छक्के भी जड़े हैं।

ग्लेन मैक्सवेल – कॉलिन मुनरो

रोहित शर्मा के बाद, दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में तीन-तीन शतक बनाए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और कीवी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो शामिल हैं। मैक्सवेल ने 31.78 की औसत और 158.92 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 1780 रन बनाए हैं। उनका उच्च स्कोर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 है और इसके साथ उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।

कॉलिन मुनरो टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अब तक 62 पारियों में 31.34 के औसत और 156.44 के स्ट्राइक रेट से 1724 रन बनाए हैं। तीन शतकों के अलावा, उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 11 अर्द्धशतक लगाए हैं।

इनके अलावा कुल 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में दो शतक लगाए हैं। इसमें एरोन फिंच, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल, एविन लुईस, ब्रेंडन मैकुलम और केएल राहुल शामिल हैं। इनमें से केवल मार्टिन गप्टिल 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय का हिस्सा रहे हैं। वे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब तक इस प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। ग्लेन मैक्सवेल के साथ केएल राहुल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक से अधिक शतक बनाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी-

खिलाड़ी पारियां शतक रन औसत स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा 103 4 2864 32.54 138.96
ग्लेन मैक्सवेल 65 3 1780 31.78 158.92
कॉलिन मुनरो 62 3 1724 31.34 156.44
एरोन फिंच 71 2 2346 38.45 152.14
क्रिस गेल 57 2 1656 31.24 140.81
मार्टिन गप्टिल 98 2 2939 32.29 136.82
एविन लुईस 34 2 989 30.9 155.74
ब्रेंडन मैकुलम 70 2 2140 35.66 136.21
केएल राहुल 45 2 1557 39.92 142.19

21 मई 2021 तक अपडेट*

RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular