Thursday, April 25, 2024
HomeSportsFootballएक नजर माराडोना के रिकाॅर्ड्स पर

एक नजर माराडोना के रिकाॅर्ड्स पर

खेल जगत की दिग्गज हस्तियों में शुमार और दुनिया के महानतम फुटबाॅल खिलाड़ियों की सूची में शामिल अंर्जेटीना के पूर्व खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 25 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इससे पूरा खेल जगत स्तब्ध है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 1986 में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।

आइए जानते हैं इस महान खिलाड़ी के कुछ बेहद खास रिकाॅर्ड्स और तथ्यों के बारे में-

सबसे ज्यादा कप्तानी

माराडोना के नाम अब भी फुटबाॅल विश्व कप में सबसे ज्यादा 16 मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1982 से 1994 तक अर्जेंटीना के लिए 4 विश्व कप खेले।

माराडोना की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 विश्व कप फाइनल में जर्मनी को 3-2 से शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट में माराडोना ने 5 गोल किए थे। तब प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट माराडोना को चुना गया था। उन्होंने गोल्डन बॉल अवॉर्ड भी जीता था।

इंग्लैंड के खिलाफ मशहूर हैंड ऑफ गॉड गोल-

कुल मिलाकर माराडोना ने अर्जेंटीना की ओर से 4 विश्व कप में 21 मैच खेले हैं, जिसमें 8 गोल दागे और 8 गोल असिस्ट किए। 1986 विश्व कप में उनका मशहूर गोल भी शामिल है, जिसे "हैंड ऑफ गॉड" के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

पहले गोल के लिए माराडोना ने बाद में स्वीकार किया था कि यह गोल उन्होंने हवा में उछलते हुए हाथ से किया था और इस गोल में हैडर जैसी कोई चीज नहीं थी। माराडोना का दूसरा गोल पहले गोल के चार मिनट बाद हुआ। माराडोना ने अपने हाफ में गेंद ली और अकेले इंग्लैंड के गोल की तरफ बढ़ चले। उन्होंने अपने रास्ते में आये इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को छकाया और फिर गोलकीपर पीटर शिल्टन को भी छकाते हुए गोल कर डाला। इस गोल को फीफा ने विश्व कप के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल करार दिया था।

माराडोना ने अपने करियर में 312 गोल किए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 91 मैच खेले, जिसमें 34 गोल किए। माराडोना बार्सिलोना, नेपोली, सेविला, नेवेल्स ओल्ड ब्यूऑयज और बोका जूनियर्स जैसे क्लब से खेल चुके हैं। बार्सिलोना से खेलते हुए उन्होंने 36 मैच में 22 और नेपोली के लिए 188 मैच में 81 गोल किए।

करियर में 11 टूर्नामेंट जीते

माराडोना ने करियर में 11 टूर्नामेंट्स जीते हैं। इसमें 1 विश्व कप खिताब, एक UEFA कप खिताब, एक नेशंस लीग, एक FIFA वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप और 5 नेशनल कप जीते हैं।

फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी का सम्मान भी प्राप्त हुआ है-

माराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने एक बार विश्व कप गोल्डन बॉल, एक बार बेलोन डी’ ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है।

फुटबॉल के सही मायनो में जीनियस माने जाने वाले माराडोना को फुटबॉल के भगवान की तरह पूजा जाता था लेकिन वह अपने नशे की आदतों के लिए भी कुख्यात रहे थे। नशे के कारण फुटबॉल के इस जादूगर के जीवन का काफी हिस्सा प्रभावित रहा था।

अंततः 25 नवंबर 2020 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular