Wednesday, April 24, 2024
HomeSportsCricketइंडियन टी20 लीग 2022 के मेगा ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारियां

इंडियन टी20 लीग 2022 के मेगा ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारियां

इंडियन टी20 लीग के 15वें सीजन की निलामी 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगी। यह इंडियन टी20 लीग इतिहास का सबसे बड़ा ऑक्शन होगा क्योंकि इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें होंगी जो अब इंडियन टी20 लीग का हिस्सा होंगी। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं इस मेगा ऑक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारियां –

कब और कहां होगी निलामी –

12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में

कहां देख सकते हैं मेगा ऑक्शन –

ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।

कितने खिलाड़ी हुए रजिस्टर्ड?

इंडियन टी20 लीग के 15वें सीजन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 विदेशी खिलाड़ी थे।

कुल कितने खिलाड़ियों की होगी नीलामी?

इस बार की इंडियन टी20 लीग नीलामी के लिए बीसीसीआई ने कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

निलामी में कितने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे?

नीलामी के लिए 228 कैप्ड खिलाड़ी, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी और 7 एसोसिएट देशों से हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी वे होते हैं, जिन्होंने अब तक अपने देश के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

खिलाड़ियों को बेस प्राइस के आधार पर कितने वर्गों में बांटा गया है?

आठ वर्गों में ( 2 करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, 1 करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए) 

सबसे ऊंची बेस प्राइस में कितने भारतीय खिलाड़ी हैं?

इंडियन टी20 लीग – 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए कुल 17 भारतीय खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में रखा गया है।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ी कौन हैं?

इस बार की नीलामी में 2 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बेस प्राइस कैटेगरी में 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 2 करोड़ प्राइस वर्ग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 9-9 खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका के 5, वेस्टइंडीज के 3, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 2-2 और अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी शामिल है।

एक टीम में अधिकतम व न्यूनतम खिलाड़ी-

एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और न्यूनतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। एक टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति है।

पुरानी 8 टीमों ने किन खिलाड़ियों को किया है रिटेन?

मुंबई 

रोहित शर्मा (16 करोड़)

जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)

सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)

कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

चेन्नई-

रवींद्र जडेजा (16 करोड़)

एमएस धोनी (12 करोड़)

मोईन अली (8 करोड़)

ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

हैदराबाद-

केन विलियमसन (14 करोड़)

अब्दुल समद (4 करोड़)

उमरान मलिक (4 करोड़)

कोलकाता – 

आंद्रे रसेल (12 करोड़)

वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़)

वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)

सुनील नरेन (6 करोड़)

लखनऊ –

केएल राहुल (17 करोड़)

मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़)

रवि बिश्नोई (4 करोड़)

बैंगलोर-

विराट कोहली (15 करोड़)

ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

दिल्ली –

ऋषभ पंत (16 करोड़)

अक्षर पटेल (9 करोड़)

पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)

एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

राजस्थान –

संजू सैमसन (14 करोड़)

जोस बटलर (10 करोड़)

यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

पंजाब –

मयंक अग्रवाल (12 करोड़)

अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

2 नई टीमों ने किन खिलाड़ियों को किया है निलामी से पहले साइन?

लखनऊ 

केएल राहुल (17 करोड़)

मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़)

रवि बिश्नोई (4 करोड़)

अहमदाबाद

हार्दिक पांड्या (15 करोड़)

राशिद खान (15 करोड़)

शुभमन गिल (8 करोड़)

इंडियन टी20 लीग 2022 की नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के पर्स में पैसा- 

चेन्नई : 42 करोड़ रुपए

बैंगलोर : 57 करोड़ रुपए

मुंबई : 48 करोड़ रुपए

पंजाब : 72 करोड़ रुपए

दिल्ली : 47.5 करोड़ रुपए

कोलकाता : 48 करोड़ रुपए

राजस्थान : 62 करोड़ रुपए

हैदराबाद : 68 करोड़ रुपए

लखनऊ : 58 करोड़ रुपए

अहमदाबाद : 52 करोड़ रुपए

RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular