Wednesday, April 24, 2024
HomeSportsCricketइंडियन टी20 लीग 2021 ऐसे खिलाड़ी जिनके लिए निलामी में लगी सबसे...

इंडियन टी20 लीग 2021 ऐसे खिलाड़ी जिनके लिए निलामी में लगी सबसे ज्यादा बोली

इंडियन टी20 लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की निलामी का आयोजन 18 फरवरी को किया गया। हर बार की तरह इस बार कि निलामी में भी रिकॉर्ड टूटे और क्रिस मॉरिस इंडियन टी20 लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा। दूसरी ओर कुछ ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी भी थे जिनके लिए कोई बोली नहीं लगी और वे अनसोल्ड ही रहे। एलेक्स हेल्स, एरोन फिंच, रेस्सी वेन डेर हुसैन ऐसे ही कुछ प्रमुख नाम हैं। 

यहां हम ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो जिनके फ्रैंचाइजियों ने सबसे ज्यादा बोलियां लगाई-

5. कृष्णप्पा गौतम (3 टीमों ने बोली लगाई)-

कृष्णप्पा गौतम एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इंडियन टी20 लीग में प्रभाव छोड़ चुके हैं। वे बड़े-बड़े हिट्स लगाने में सक्षम हैं साथ ही वे ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। 32 वर्षीय क्रिकेटर का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था और कोलकाता और हैदराबाद ने इस खिलाड़ी के लिए बोलियां शुरू की। उनकी बोली धीरे-धीरे 5 करोड़ पार चली गई और इसके बाद चेन्नई ने गौतम के लिए 7.75 करोड़ की बोली लगाई। अंततः उनके लिए 9.25 करोड़ की बोली लगी और यह बोली चेन्नई द्वारा लगाई गई। हरभजन सिंह को रिलीज करने के बाद चेन्नई को एक ऑफ स्पिनर की जरूरत थी और अब उनके पास एक बेहतरीन ऑलराउंडर है। 

4. काइली जेमीसन (3 टीमों ने बोली लगाई)

निलामी से पहले ही काइली जेमीसन को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा गर्म थी। उनकी ऊँची बोली लगने के कयास लगाए जा रहे थे। हुआ भी ऐसा ही। जेमीसन की बेस प्राइस 75 लाख थी। 75 लाख से शुरू होकर उनकी बोली 8 करोड़ तक पहुंच गई। दिल्ली और बैंगलोर के बीच इस खिलाड़ी को खरीदने की होड़ चल रही थी। 8 करोड़ तक पहुंचने के बाद पंजाब भी इस होड़ में शामिल हो गई। लेकिन अंततः बैंगलोर ने इस बोली में बाजी मार ली और उन्हें 15 करोड़ रूपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल कर लिया।


3. झे रिचर्डसन (3 टीमों ने बोली लगाई)

रिचर्डसन भी एक ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी तरफ भी सभी की नजरें थी। क्योंकि रिचर्डसन ने हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया टी20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। ऐसे में निलामी पर उन पर ऊँची बोली लगना तय था। झे रिचर्डसन की बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी और उनके लिए सबसे पहले बोली लगाई बैंगलोर ने, रिचर्डसन के लिए दिल्ली और बैंगलोर ने बोली लगाना शुरू किया। 9 करोड़ तक पहुंचने के बाद पंजाब ने रिचर्डसन के लिए बोली लगाना शुरू किया और अंततः यह बोली 14 करोड़ पर रूकी। 14 करोड़ की मोटी रकम अदा कर झे रिचर्डसन को पंजाब ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

2. क्रिस मॉरिस (4 टीमों ने बोली लगाई)-

जैसा की ऊपर बताया गया है कि क्रिस मॉरिस ने इस वर्ष सबसे ज्यादा रकम पाई है। दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ था। हालांकि मॉरिस पिछले सीजन में बैंगलोर टीम में शामिल थे। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन फिर भी फ्रैंचाइजियों ने इस खिलाड़ी को खरीदने में खूब दिलचस्पी दिखाई। बैंगलोर और मुंबई ने बोली की शुरूआत की और 10 करोड़ तक इन दोनों फ्रैंचाइजी के बीच ही होड़ लगी थी। इसके बाद राजस्थान ने मॉरिस के लिए बोली लगाई, मुंबई टीम ने भी बोली लगाना बंद कर दिया और उनकी जगह पंजाब ने बोली लगानी शुरू की। पंजाब और राजस्थान के बीच चली बोलियों में बाजी मारी राजस्थान ने और इंडियन टी20 इतिहास की सबसे बड़ी बोली यानि 16.25 करोड़ रूपये अदा कर क्रिस मॉरिस को अपने खेमे में शामिल किया।

1. ग्लेन मैक्सवेल (4 टीमों ने बोली लगाई)-

पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल पंजाब की ओर से खेले थे। लेकिन पिछले सीजन में मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीजन में पंजाब ने मैक्सवेल को रिलीज किया। उनको खरीदने की होड़ चार टीमों में लगी। मैक्सवेल की बेस प्राइस 2 करो़ड़ थी, सबसे पहली बोली कोलकाता ने लगाई। इसके बाद राजस्थान ने भी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और बोली लगानी शुरू की। 3 करोड़ तक राजस्थान और कोलकाता में बोली लगी इसके बाद राजस्थान की जगह बैंगलोर ने ले ली। बैंगलोर के बोली लगाने के बाद चेन्नई भी इस होड़ में शामिल हो गई और अंततः बाजी बैंगलोर ने मारी। बैंगलोर ने 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम अदा कर मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular