Wednesday, April 24, 2024
HomeSportsCricketइंडियन टी-20 लीग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और रिकाॅर्ड्स

इंडियन टी-20 लीग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और रिकाॅर्ड्स

दोस्तों इस समय कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में खेलों के बड़े-बड़े आयोजनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा। हर साल आयोजित की जाने वाली क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग Indian T20 League का 13वां संस्करण इस वर्ष आयोजित किया जाना था। लेकिन कोरोना काल के चलते इसे भी स्थगित कर दिया गया है और इस वर्ष अब इसके आयोजन पर भी संशय है।

पूरी दुनिया में सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग के आयोजन का इंतजार होता है, क्योंकि दुनिया के सभी बड़े क्रिकेटर्स इस लीग का हिस्सा होते हैं और दुनियाभर के मशहूर क्रिकेटर्स को एकसाथ मैदान पर खेलते देखना वाकई में रोमांच भरा होता है। विशेषतौर पर भारत में तो इंडियन टी-20 लीग को उत्सव की तौर पर देखा जाता है, हर वर्ष बेसब्री से क्रिकेट प्रेमी इसका इंतजार करते हैं।

इंडियन टी-20 लीग का आयोजन अब कब किया जाएगा, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी अभी तो किसी को भी नहीं है। लेकिन हम आपके रोमांच को बरकार रखने के लिए इंडियन टी-20 लीग से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां लेकर आएं हैं, जिन्हें जानकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और साथ ही आपको जानकारी होगी उन बातों की जो आपको अभी तक पता नहीं थी-

1.    Indian T20 League 2018 के प्रसारण अधिकार 16347.5 करोड़ रुपये में स्टार इंडिया नेटवर्क को बेचे गए। इसका मतलब है कि 1 गेंद की कीमत लगभग 21 लाख रुपए चुकाई गई थी।

2.    क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने Indian T20 League इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है। उन्हें 21 बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया है।

3.    चेन्नई Indian T20 League इतिहास की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने कभी अपना कप्तान नहीं बदला।

4.    Indian T20 League में सबसे ज्यादा डाॅट बाॅल फेंकने का रिकाॅर्ड भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के नाम है, उन्होंने 160 मैचों में 1249 डाॅट गेंदे फेंकी हैं।

5.    Indian T20 League  में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकाॅर्ड भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के नाम है, उन्होंने 119 मैचों में 14 मेडन ओवर फेंके हैं।

6.    सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने Indian T20 League  के इतिहास में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का पुरस्कार जीता है।

7.    तीन विदेशी ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने Indian T20 League के इतिहास में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दो-दो बार जीता है। 

•    शेन वाटसन (2008, 2013)

•    सुनील नरेन (2012, 2018)

•    आंद्रे रसैल (2015, 2019)

8.    हर Indian T20 League सीजन में, बेंगलुरू की टीम एक मैच के लिए हरी जर्सी पहनकर ‘गो ग्रीन’ पहल को बढ़ावा देती है।

9.    जहीर खान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने Indian T20 League का पहला और 500वां मैच खेला था।

10.    सचिन तेंदुलकर Indian T20 League में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

11.    भुवनेश्वर कुमार और ड्वेन ब्रावो ने अब तक दो-दो बार पर्पल कैप अपने नाम की है।

12.    एबी डिविलियर्स और किरोन पोलार्ड केवल दो विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 100 से अधिक मैच खेले हैं।

13.    बेंगलुरू के पास Indian T20 League  में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।

•    सबसे बड़ा स्कोर – 2013 में पुणे के खिलाफ 263/5।

•    सबसे कम स्कोर – 49 कोलकाता के खिलाफ 2017 में।

14.    आपको जानकर हैरानी होगी की चैन्नई ने सबसे ज्यादा बार फाइनल मैच हारे हैं, उन्हें 5 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

15.    चैन्नई ने ही Indian T20 League के सबसे ज्यादा खिताबी मुकाबले खेले हैं, कुल 8 बार उन्होंने फाइनल खेला जिसमें से तीन खिताब उन्होंने अपने नाम किए।

16.    चैन्नई एक मात्र ऐसी टीम है जिसने हर सीजन में प्ले ऑफ में क्वालीफाई किया है, (दो वर्षों के निलंबन को हटाकर)

17.    दिल्ली टीम की कप्तानी 10 खिलाड़ी कर चुके हैं, कप्तान बदलने के मामले में दिल्ली पहले स्थान पर है, लेकिन फिर भी दिल्ली ने अभी तक कोई भी खिताब अपने नाम नहीं किया है, यहां तक की कोई फाइनल मुकाबला भी नहीं खेला है।

18.    Indian T20 League  में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट (डक) होने का रिकाॅर्ड भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के नाम है, वे 13 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

19.    अनिल कुंबले एक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जो फाइनल मैच में हारी हुई टीम के सदस्य थे लेकिन फिर भी उन्होंने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता था।

20.    Indian T20 League इतिहास में एडम गिलक्रिस्ट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने केवल एक गेंद फेंकी और उस पर भी उनको विकेट मिल गया था।

RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular