HomeCricketमुंबई टीम के ये विदेशी खिलाड़ी मुंबई को पांचवी बार दिलवा सकते...

मुंबई टीम के ये विदेशी खिलाड़ी मुंबई को पांचवी बार दिलवा सकते हैं खिताब

19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही घरेलू क्रिकेट की सबसे महंगी एवं सबसे प्रतिष्ठित लीग- इंडियन टी-20 लीग के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कोरोनावायरस के कारण ये लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब इसका आयोजन यूएई में किया जाएगा जहां, दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। 

मुंबई सबसे ज्यादा बार इंडियन टी-20 लीग का खिताब जीतने वाली टीम है, उनकी टीम की सफलता का प्रमुख कारण टीम का संतुलन है। देशी और विदेशी स्टार क्रिकटरों से सजी मुंबई की टीम एक बार फिर से खिताब की प्रबल दावेदार होगी, आइए जानते हैं मुंबई टीम के उन चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जो मुंबई को एक बार फिर से चैंपियन बना सकते हैं-

4. ट्रेंट बोल्ट – बोल्ट न्यूजीलैंड के एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2019 के विश्वकप में न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे एक टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज माने जाते हैं, जिसका भरपूर फायदा मुंबई की टीम को मिलेगा। वे लगातार तेज गति से गेंदबाजी कर सकते हैं साथ ही वे गेंद को दोनों तरह से स्विंग करवाने में सक्षम हैं। सटीक गेंदबाजी में उन्हें महारत हासिल है, वे लगातार अपनी गेंदबाजी में परिवर्तन करते रहते हैं इसलिए किसी भी बल्लेबाज के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होता है। एकदिवसीय रैंकिंग में वे विश्व के नंबर एक गेंदबाज हैं, इंडियन टी-20 लीग में वे 33 मैचों में 8.78 की इकाॅनमी से 38 विकेट हासिल कर चुके हैं।

3. किरोन पोलार्ड – पोलार्ड, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं और प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। बीते लगभग एक दशक से वे मुंबई के साथ जुड़े हैं, वे हमेशा से ही मुंबई टीम के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अपने बलशाली शरीर और मांसपेशियों में भरपूर ताकत की वजह से वे टी-20 फाॅर्मेट के लिए एक परफेक्ट खिलाड़ी हैं, लंबे-लंबे छक्के जड़ने के साथ-साथ वे संभल कर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे एक कुशल गेंदबाज भी हैं, मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कई अहम मौकों पर मुंबई को विकेट्स दिलाए हैं, चार बार मुंबई को चैंपियन बनाने में उनका भी अहम योगदान रहा है। लीग में 148 मैचों में उन्होंने 14 अर्धशतकों की मदद से 2755 रन बनाए हैं साथ ही 8.86 की इकाॅनमी से 56 विकेट भी हासिल किए हैं।

2. लसिथ मलिंगा – मलिंगा इंडियन टी-20 लीग के शुरूआत से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं और टीम के सबसे प्रमुख स्तंभ भी हैं। उनका अनुभव हमेशा टीम के काम आता है और मुंबई को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान है। उनकी गेंदबाजी के बारे में सभी परिचित  हैं, वे अपने विशिष्ट एक्शन के कारण जाने जाते हैं।  इसी एक्शन के कारण उन्हें “स्लिंगा मलिंगा” के नाम से भी जाना जाता है। वे परेफ्ट याॅर्कर फेंकने की अपनी क्षमता के कारण पूरी दुनिया के बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं। वे डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हैं और बहुत कम रन खर्च करते हैं, इसलिए वे मुंबई के ट्रम्प कार्ड है। इंडियन टी-20 लीग के 122 मैचों में उन्होंने 7.14 की इकाॅनमी से 170 विकेट हासिल किए हैं।

1. क्विंटन डी कॉक – डी काॅक साउथ अफ्रीका के प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वे अपने इंडियन टी-20 लीग करियर के 7 वर्षों में दिल्ली और हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। वे काफी प्रतिभाशाली और परिपक्व बल्लेबाज हैं और परिस्थितियों के अनुसार बैटिंग करना भलीभांति जानते हैं। वे तेज तर्रार बल्लेबाजी करने के साथ सुरक्षात्मक खेल खेलने में भी सक्षम हैं, इसके अलावा वे एक कुशल विकेट कीपर भी हैं और विकेट के पीछे बहुत तेज हैं, जिसका फायदा मुंबई को मिलेगा।  इंडियन टी-20 लीग में वे 50 मैच खेल चुके हैं और 1 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1456 रन बना चुके हैं।

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular