Friday, June 9, 2023
HomeSportsCricketमहिला वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी

महिला वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले 2022 महिला एकदिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह मेगा इवेंट 4 मार्च, 2022 को टौरंगा के बे ओवल में शुरू होगा और उद्घाटन मैच में मेज़बान न्यूजीलैंड वेस्ट इंडीज से भिड़ेगी। पहले पांच मैचों में दो सुपरहिट मुकाबले होंगे जिसमें से 5 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे और 6 मार्च को भारत अपने सबसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

31 दिनों में कुल 31 मैच खेले जाने हैं, जिसमें आठ टीमें विश्व चैंपियन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। न्यूजीलैंड के 6 शहर – ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, टौरंगा और वेलिंगटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

टूर्नामेंट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोरोनोवायरस महामारी की शुरुआत के बाद से यह महिलाओं का पहला वैश्विक क्रिकेट आयोजन होगा। महामारी के प्रकोप से पहले खेला आखिरी महिला वैश्विक क्रिकेट आयोजन मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया महिला विश्व टी20 कप था, जहाँ मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत को खिताबी मुकाबले में हराया था।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-

4 मार्च, 2022: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, माउंट मॉन्गनुई

5 मार्च 2022: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, डुनेडिन

5 मार्च 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, हैमिल्टन

6 मार्च, 2022: पाकिस्तान बनाम भारत, माउंट मॉन्गनुई

7 मार्च, 2022: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, डुनेडिन

8 मार्च, 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, माउंट मॉन्गनुई

9 मार्च 2022: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, डुनेडिन

10 मार्च 2022: न्यूजीलैंड बनाम भारत, हैमिल्टन

11 मार्च, 2022: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, माउंट मॉन्गनुई

12 मार्च 2022: वेस्टइंडीज बनाम भारत, हैमिल्टन

13 मार्च 2022: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन

14 मार्च 2022: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन

14 मार्च 2022: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, माउंट मॉन्गनुई

15 मार्च 2022: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)

16 मार्च, 2022: इंग्लैंड बनाम भारत, माउंट मॉन्गनुई

17 मार्च, 2022: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हैमिल्टन

18 मार्च, 2022: बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज, माउंट मॉन्गनुई

19 मार्च 2022: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड

20 मार्च, 2022: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड

21 मार्च 2022: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन

22 मार्च 2022: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन

22 मार्च 2022: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन

24 मार्च 2022: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)

24 मार्च 2022: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, क्राइस्टचर्च

25 मार्च, 2022: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)

26 मार्च 2022: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, क्राइस्टचर्च

27 मार्च, 2022: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)

27 मार्च, 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च

30 मार्च, 2022: पहला सेमीफाइनल, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)

31 मार्च , 2022: दूसरा सेमीफाइनल, क्राइस्टचर्च

3 अप्रैल, 2022: फाइनल, क्राइस्टचर्च

MyTeam11 Desk
MyTeam11 Desk
A creative team of writers exploring the sports world from each & every end to serve you with exciting and engaging sports feed. Stay updated with all the recent occurences with our latest updates.  
RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular