HomeFootballभारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हुए फीफा-डबल्यूएचओ अभियान के लिए...

भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हुए फीफा-डबल्यूएचओ अभियान के लिए नामित

फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलरों के नेतृत्व में एक नया जागरूकता अभियान शुरू करके कोरोनो वायरस का मुकाबला करेंगे। जो दुनिया भर के सभी लोगों से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पाँच प्रमुख चरणों का पालन करने का आह्वान करेंगे। भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान में सुनील समेत दुनिया के 28 पूर्व और वर्तमान फुटबाॅलर शामिल हैं, जिसमें अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मैसी भी शामिल हैं। 

यह एक विडियो कैंपेन है जिसे 13 भाषाओं में तैयार किया गया है। इसमें सुनील छेत्री, लियोनल मेसी के अलावा फिलिप लाहम, इकर कैसिलास और कार्ल्स पुयोल जैसे विश्व कप विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टी.ए. घेब्रेसस ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से अभियान की आभासी शुरुआत में कहा, ‘‘फीफा और उसके अध्यक्ष जियान्नी इन्फेंटिनो शुरू से ही इस महामारी के खिलाफ संदेश देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

इन्फेंटिनो ने कहा, ‘‘हमें कोरोनोवायरस का मुकाबला करने के लिए टीम वर्क की आवश्यकता है। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह काम किया है क्योंकि स्वास्थ्य पहले आता है। मैं दुनिया भर के फुटबाल समुदाय का आह्वान करता हूं कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और संदेश को प्रसारित करने में हमारा साथ दें।

इस अभियान का नाम ‘ पास द मैसेज टू किक आउट कोरोना वायरस‘ (कोरोना वायरस को हराने के लिए संदेश फैलाये) हैं। इस अभियान के जरिए दुनिया भर के लोगों से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पांच प्रमुख चरणों का पालन करने का आह्वान किया गया है। जिसमें डब्ल्यूएचओ के मार्गदर्शन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पांच प्रमुख चरणों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें हाथ धोना, खांसने से जुड़ा शिष्टाचार, चेहरे को छूने से बचाना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और अगर अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर में रहना शामिल है।

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular