HomeCricketपार्ल रॉक्स बनाम डर्बन हीट मैच प्रेडिक्शन

पार्ल रॉक्स बनाम डर्बन हीट मैच प्रेडिक्शन

अफ्रीका टी-20 लीग के 24 वें मैच में बुधवार को डर्बन हीट का मुकाबला पार्ल रॉक्स से होगा। रॉक्स की टीम आठ में से पांच मुकाबले जीत कर अंकतालिका के शीर्ष पर विराजमान है। वहीं डर्बन हीट भी दूसरे स्थान पर काबिज है, ऐसे में इस मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। 

पार्ल रॉक्स के लिए बल्लेबाजी में जेम्स विंस और गेंदबाजी में तबरेज शमसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। विंस ने 6 पारियों में 38.40 के औसत से 192 रन बनाये हैं, वहीं दूसरी ओर शमसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट अपने नाम किये हैं। 

टीम डर्बन हीट के लिए विहान लुब्बे ने 163, डेविड मिलर ने 144 और डेन विलास ने अब तक कुल 127 रन बनाये हैं। बात यदि गेंदबाजी की हो तो, उनके हरफनमौला खिलाड़ी एंडिले फेलुकवायो ने 5 मैचों में 6 विकेट चटकाये हैं।

दोनों ही टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में किसी भी टीम को कम आंकना बहुत बड़ी भूल होगी, परंतु पिछले प्रदर्शन को देखते पार्ल रॉक्स के जीतने की प्रबल संभावनाए हैं। 

दिनांक– 4 दिसंबर, 2019

स्थान– बोलैंड पार्क, पार्ल

समय– शाम 5.30 बजे (स्थानीय समयानुसार), रात 9 बजे (भारतीय समयानुसार)

संभावित एकादश

पार्ल रॉक्स– कैमरून डेलपोर्ट, हेनरी डेविड्स, जेम्स विंस, फाफ डुप्लेसी(कप्तान),ड्वेन प्रिटोरियस, मंगालिसो मोसेहेले, इसुरू उदाना, हारदस विल्जोएन, ब्योन फोर्टोइन, तबरेज़ शमसी, कर्विन मुंगरो,

डर्बन हीट– एलेक्स हेल्स, वेसली मार्शल, डेन विलास, विहान लुब्बे, डेविड मिलर, रवि बोपारा, एंडिले फेलुकवायो, केशव महाराज, मार्को जेनसन, काइल एबॉट, मलूसी सिबोटो

महत्वपूर्ण खिलाड़ी

पार्ल रॉक्स– फाफ डुप्लेसी, तबरेज़ शमसी

डर्बन हीट– एलेक्स हेल्स, डेविड मिलर

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular