HomeCricketदशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिए आईसीसी ने किया खिलाड़ियों को...

दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिए आईसीसी ने किया खिलाड़ियों को नॉमिनेट

आईसीसी ने 2010 से 2019 के दशक में क्रिकेट की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है। आईसीसी  यह पुरस्कार पुरुष क्रिकेटरों के साथ-साथ महिला क्रिकेटरों को भी प्रदान करेगी। पुरस्कार वनडे, टेस्ट व टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

भारत के कप्तान विराट कोहली और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस सूची में दो भारतीय खिलाड़ी है जिन्हें दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें मिलाकर सात खिलाड़ियों को दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है और बाकी पांच खिलाड़ी हैं- जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका)।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को दशक के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के वर्ग में भी नामित किया गया है। इस वर्ग के अन्य दावेदार राशिद खान (अफगानिस्तान), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), लसिथ मलिंगा और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) हैं। विराट कोहली को दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी और दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया है।

कोहली के अलावा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। सभी प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत से रन बनाने वाले कोहली पहले ही 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं।

भारतीय कप्तान को पुरुष श्रेणी के पांचों वर्ग में नामित किया गया है।

अन्य नामित खिलाड़ियों की पूरी सूची इस प्रकार है-

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- 

विराट कोहली (भारत) रविचंद्रन अश्विन (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका).

दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ी- 

मेग लैनिंग (आस्ट्रेलिया), एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज) और झूलन गोस्वामी (भारत).

दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- 

एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत) और सारा टेलर (इंग्लैंड).

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय खिलाड़ी- 

विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), महेंद्र सिंह धौनी (भारत, और कुमारा संगकारा (श्रीलंका).

दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी- 

विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका) और यासिर शाह (पाकिस्तान).

दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 पुरुष खिलाड़ी- 

राशिद खान (अफगानिस्तान), विराट कोहली (भारत), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और रोहित शर्मा (भारत).

आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार-

विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)।

ashishsaini
ashishsaini
News from different sources
RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular