Saturday, September 23, 2023
HomeSportsFootballइंडियन फुटबॉल लीगः मैच प्रीव्यू जमशेदपुर बनाम मुंबई

इंडियन फुटबॉल लीगः मैच प्रीव्यू जमशेदपुर बनाम मुंबई

इंडियन फुटबॉल लीग में शनिवार 20 फरवरी को आमने-सामने होंगी मुंबई और जमशेदपुर की टीमें। मुंबई इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है वहीं जमशेदपुर सातवें स्थान पर काबिज है।

कहां खेला जाएगा मैच – तिलक मैदान स्टेडियम

समय – 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)

मुंबई टीम प्रीव्यू-

मुंबई 18वां मुकाबला खेलने मैदान में उतरने को तैयार है। 17 मैचों में मुंबई ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तीन मैचों में उन्हें हार मिली है और वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 34 अंकों के साथ टीम मुंबई इस सीजन में अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम अंकतालिका में काफी समय से नंबर एक पर चल रही थी। लेकिन पिछले पांच मुकाबलों में उन्होंने अपने दो मुकाबले गवां दिए जिसका सीधा फायदा मोहन बी. को हुआ और अब मुंबई नंबर दो पर खिसक गई है। पिछले पांच मैचों में मुंबई ने दो हारे हैं और केवल एक ही मैच जीता है और बाकी दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला 2-4 से बेंगलुरु के खिलाफ गवां दिया था। हालांकि मुंबई का प्लेऑफ में स्थान सुरक्षित है लेकिन फिर भी मुंबई फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। मुंबई ने सीजन में अभी तक 27 गोल किए हैं वहीं अन्य टीमें उनके खिलाफ 15 गोल करने में ही सफल रही है। मुंबई का अटैक और डिफेंस दोनों ही मजबूत है। 

मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 44 गोलों का सफलतापूर्वक बचाव किया है। वहीं एडम ले फोंड्रे भी उनके प्रमुख खिलाड़ी हैं जो 9 गोल दाग चुके हैं और उनके नाम एक असिस्ट भी है और इसके साथ ही वे 272 पास कर चुके हैं। 

जमशेदपुर टीम प्रीव्यू-

जमशेदपुर का यह 19वां मैच होगा और जमशेदपुर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी है। 18 मैचों में जमशेदपुर को केवल 5 जीत मिली है, जबकि 7 मैच उन्होंने हारे हैं और 6 मुकाबले बराबरी पर रहे हैं। 21 अंको के साथ जमशेदपुर की टीम 7वें स्थान पर मौजूद है। हालांकि पिछले पांच मैचों में जमशेदपुर के खाते में दो जीत आई है, दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। जमशेदपुर ने पिछला मैच मोहन बी. के खिलाफ गवायां था, इस मैच में मोहन बी. ने एक गोल किया था और जमशेदपुर एक भी गोल नहीं कर पाई थी। 

जमशेदपुर का अटैक कमजोर है, 18 मुकाबलों में टीम 16 गोल दाग पाई है वहीं जमशेदपुर ने 20 गोल खाए हैं। पीटर हार्टले ने जमशेदपुर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके नाम इस सीजन में 493 पास दर्ज है वहीं उन्होंने दो गोल भी दागे हैं। 

संभावित टीमें-

मुंबई- अमरिंदर सिंह, अमेय राणावडे, मोर्तादा फॉल, हरनान, मंदार राव देसाई, अहमद जौह, रेनियर फर्नांडिस, ह्यूगो बाउमूस, रोलिन बोरगेस, बलवंत सिंह, एडम ले फोंड्रे

जमशेदपुर- टीपी रेनेश, रिकी लल्लवाम्मा, पीटर हार्टले, स्टीफन एज़े, लालडिनलियाना रेंथली, फ़ारुख चौधरी, एलेक्स, एटोर मोनरो, नेरिजस वाल्स्कीस, विलियम लेलुनफ़ेला, डेविड ग्रांडे

इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें-

मुंबई

एडम ले फोंड्रे

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 11 गोल

बार्थोलोम्यू ओगबेच

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 5 गोल

जमशेदपुर

नेरिजस वाल्स्कीस

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 8 गोल

स्टीफन ईज़े

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 3 गोल

MyTeam11 Desk
MyTeam11 Desk
A creative team of writers exploring the sports world from each & every end to serve you with exciting and engaging sports feed. Stay updated with all the recent occurences with our latest updates.  
RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular