HomeFootballइंडियन फुटबाॅल लीग- मैच प्रीव्यू मुंबई बनाम जमशेदपुर

इंडियन फुटबाॅल लीग- मैच प्रीव्यू मुंबई बनाम जमशेदपुर

इंडियन फुटबाॅल लीग के सातवें सीजन में लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद टेबल टॉपर मुम्बई की टीम सोमवार 14 दिसंबर को जमशेदपुर के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच में भी जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

कहां खेला जाएगा मैच- जीएमसी स्टेडियम, बेम्बोलिम

समय – शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

मुंबई टीम प्रीव्यू-

मुंबई इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रही है और उन्होंने इस सीजन में मैच तो जीते ही हैं साथ ही इस सीजन में उसके प्रदर्शन में निरंतरता भी देखने को मिली है। कोच सर्जियो लोबेरा की टीम ने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा आठ गोल किए हैं जबकि कम से कम दो गोल खाए हैं। गोल करने के लिए टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है, पूरी टीम ने ही इस प्रदर्शन में पूरा योगदान दिया है। टीम के लिए इस सीजन में अब तक चार अगल-अलग खिलाड़ी गोल कर चुके हैं। लेकिन, इन सब के बावजूद कोच लोबेरा का मानना है कि उनकी टीम को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। लोबेरा ने कहा, “हमें बहुत चीजों में सुधार करने की जरूरत है। हम लगातार चार मैच जीते हैं और यह आसान नहीं है। लेकिन हमें फिर भी कई चीजों में सुधार करने की आवश्यकता है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में हमारे पास समय कम है।“

मुम्बई के लिए खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या नहीं है। लेकिन टीम को एक बार फिर से मंदार राव देसाई की सेवाएं नहीं मिल पाएगी, जो निजी कारणों से पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाएं हैं।

जमशेदपुर टीम प्रीव्यू-

जमशेदपुर की टीम ने मोहन बी. को हराकर उनका विजयरथ रोका है और इससे उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा। कोच ओवेन कॉयले को उम्मीद है कि उनकी टीम इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेगी। जमशेदपुर के कोच कॉयले ने कहा, “मुंबई इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार चार मैच जीते हैं। लेकिन मोहन बी. के खिलाफ हमारा प्रदर्शन भी काफी शानदार था। मोहन बी. की टीम लीग में शीर्ष पर थी, अपराजित थी और हमसे भिड़ने से पहले उनके खिलाफ कोई भी गोल नहीं हुआ था। हमें उसी स्तर के प्रदर्शन को जारी रखना होगा।“

कॉयले एक बार फिर से नेरीजुस व्लास्किस पर निर्भर होंगे, जो इस सीजन में जमशेदपुर के छह गोलों में से पांच गोल दाग चुके हैं। जमशेदपुर अपने प्रतिद्वंद्वी मुम्बई से छह अंक पीछे है और टीम ने पिछले चार मैचों में तीन ड्रॉ खेले हैं। हालांकि, कोयले का मानना है कि उनकी टीम के लिए चीजें धीरे-धीरे सही हो रही हैं। वे इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद हैं।

संभावित टीमें-

मुंबई- अमरिंदर सिंह (विकेटकीपर), मेहताब सिंह, सार्थक गोलूई, मोर्तदा फॉल, विग्नेश दक्षिणमूर्ति, अहमद जौह, रौलिन बोर्गेस, बिपिन सिंह, ह्यूगो बाउलस, साइ गोडार्ड, एडम ले फोंडरे

जमशेदपुर- रेनेश टीपी (विकेटकीपर), करन अमीन, स्टीफन एज़, पीटर हार्टले, रिकी लल्लवामावामा, एलेक्स लीमा, ऐटोर मोनरो, मोबाशीर रहमान, जैकीचंद सिंह, नेरिजस व्लाकिस, इस्साक वनमालस्वामा

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें-

मुंबई

एडम ले फोंडर

ए-लीग 2019-20 में 20 गोल

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 4 गोल

ह्यूगो बोमस

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 2 असिस्ट

जमशेदपुर

नेरिजस वाल्स्कीस

इंडियन फुटबॉल लीग 2019-20 में 15 गोल और 6 असिस्ट

इंडियन फुटबॉल लीग 2020-21 में 5 गोल

जैकीचंद सिंह

इंडियन फुटबॉल लीग 2019-20 में 5 गोल

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular