HomeCricketइंडियन टी20 लीग-2022 रिटेंशन से जुड़ी अहम जानकारियां

इंडियन टी20 लीग-2022 रिटेंशन से जुड़ी अहम जानकारियां

2022 में इंडियन टी20 लीग का 15वां सीजन खेला जाएगा और इस बार यह इवेंट और भी बड़ा होगा क्योंकि इस बार दो नई टीमें इस सुपरहिट क्रिकेट लीग का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का भी आयोजन किया जाएगा। यानि टीमें अब कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन यानि अपनी टीम में रख सकती है बाकि खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको रिटेंशन और मेगा ऑक्शन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां दे रहे हैं-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि इंडियन टी20 लीग की प्रत्येक फ्रेंचाइजी को मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम में अधिकतम 4 खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा फ्रैंचाइजी को 30 नवंबर 2021 तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। यहां मेगा ऑक्शन के बारे में जानकारी दी जा रही है-

कितने खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जा सकता है?

इंडियन टी20 लीग में प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 क्रिकेटरों को रिटेन कर सकती है और, 4 रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से अधिकतम 2 खिलाड़ी ही विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। या फिर 3 भारतीय खिलाड़ी और एक विदेशी खिलाड़ी को टीम में रिटेन किया जा सकता है।

रिटेन होने वाले खिलाड़ी की लागत

यह इंडियन टी20 लीग फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या पर आधारित होगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले अधिकतम 4 खिलाड़ियों को बनाए रखने का फैसला करती है, तो 4 खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कुल राशि 42 करोड़ रुपये होगा। पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी को 16 करोड़ रुपये, दूसरे को 12 करोड़ रुपये, तीसरे को 8 करोड़ रुपये और चौथे को 6 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

यदि कोई फ्रैंचाइज़ी 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो कुल राशि 33 करोड़ रुपये होगी, जिसमें पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे, और दूसरे और तीसरे रिटेन किए गए खिलाड़ियों को क्रमशः 11 और 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

अगर एक फ्रेंचाइजी ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया, तो दोनों खिलाड़ियों को क्रमशः 14 और 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। और अंत में, अगर आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा केवल 1 खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है, तो वह 14 करोड़ प्राप्त करेगा।

प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा कौनसे खिलाड़ी किए जा सकते हैं रिटेन

अगला प्रश्न है कि वे कौन से खिलाड़ी हैं जिन्हें प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने की संभावना है? रिपोर्टों के अनुसार, चेन्नई ने कहा है कि वे अपने कप्तान एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन करेगी उनके अलावा मोइन अली और सैम करन में से एक को बरकरार रखेंगे।

कोलकाता की ओर से वेस्टइंडीज के सुनील नरेन और आंद्रे रसेल की जोड़ी को बरकरार रखने की संभावना है। बैंगलोर अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बरकरार रखेगी, और एबी डिविलियर्स के संन्यास की घोषणा के बाद बैंगलोर युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल को बनाए रखने का विकल्प चुन सकती है। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर की जोड़ी में 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

मुंबई निश्चित रूप से अपने कप्तान रोहित शर्मा को बरकरार रखेगी, उसके बाद उनके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे। किरोन पोलार्ड को भी बरकरार रखा जा सकता है, वहीं मुंबई युवा प्रतिभा ईशान किशन की सेवाओं को बरकरार रखना चाहेगी। दिल्ली अपने कप्तान ऋषभ पंत को बरकरार रखेगी, उसके बाद पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे होंगे।

हैदराबाद राशिद खान और केन विलियमसन में 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल इस बार पंजाब की ओर से खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि वे इस बार नई फ्रैंचाइजी लखनऊ की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि टीम प्रबंधन और खुद केएल राहुल ने इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। मयंक अग्रवाल को पंजाब रिटेन कर सकती है। उनके अलावा रवि बिश्नोई को भी पंजाब के द्वारा रिटेन किया जा सकता है।

कौनसी फ्रैंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है-

चेन्नई – महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली/सैम करन

दिल्ली – ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे

मुंबई – रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन

कोलकाता – सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर

बैंगलोर – विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल

हैदराबाद – राशिद खान और केन विलियमसन

राजस्थान – संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और जोस बटलर

पंजाब –  मयंक अग्रवाल, रवि बिश्नोई

नई फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए खिलाड़ी

इस सीजन में इंडियन टी20 लीग में दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ेंगी और, वे अपने खिलाड़ियों को कैसे चुनेंगे? खैर, 8 मौजूदा फ्रेंचाइजी द्वारा अपने-अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने के बाद, अन्य सभी खिलाड़ियों को नीलामी पूल में छोड़ दिया जाएगा।  इस सूची से, 2  फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले 3 खिलाड़ियों को चुन सकती हैं।

ashishsaini
ashishsaini
News from different sources
RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular