HomeCricketइंडियन टी20 लीग 2022 : इन खिलाड़ियों को फिर चुन सकती है...

इंडियन टी20 लीग 2022 : इन खिलाड़ियों को फिर चुन सकती है फ्रैंचाइजी

भारत की सबसे सुपरहिट लीग इंडियन टी20 लीग का 15वां सीजन 2022 में खेला जाएगा और इस सीजन में यह लीग और भी बड़ी होगी। क्योंकि दो नई फ्रैंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद भी इस सीजन से इस लीग का हिस्सा होंगी। यानि अब लीग में कुल मिलाकर 10 टीमें होंगी। इसलिए इस बार इंडियन टी20 लीग-2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। 

पुरानी 8 फ्रैंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर दिया है और बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिलीज किए गए सभी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उपलब्ध होंगे। फ्रैंचाइजी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में बहुत से खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो उस फ्रैंचाइजी से काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे। ऐसे में फ्रैंचाइजी उन्हें वापस अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो रिलीज किए जाने के बाद उसी फ्रैंचाइजी द्वारा वापस से चुने जा सकते हैं-

ईशान किशन – मुंबई

इंडियन टी20 लीग इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई ने भारतीय टीम को भी कई खिलाड़ी दिए हैं। मुंबई ने कई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें अलग पहचान दिलाई है। ऐसे ही एक युवा प्रतिभा जिन्हें मुंबई ने अपने खेमे में जगह दी और उन्होंने अपनी प्रतिभा को सिद्ध भी कर के दिखाया है। ये है 23 वर्षीय ईशान किशन, हालांकि ईशान के रिलीज होने से उनके प्रशंसकों को आश्चर्य हुआ होगा। लेकिन मुंबई उन्हें फिर से अपने खेमे में वापस शामिल कर सकती है। क्योंकि ईशान ने पिछले तीन वर्षों में मुंबई के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है, उन्होंने अब तक 138.5 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1133 रन बनाए हैं। उनके नाम आठ अर्धशतक भी हैं वे 16 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं। इसलिए मुंबई मेगा ऑक्शन में उन पर एक बड़ी बोली लगा सकती है।

शार्दुल ठाकुर – चेन्नई

2018 में चेन्नई टीम में शामिल होने के बाद शार्दुल ठाकुर ने खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर स्थापित किया है और वे एक स्टार बनकर उभरे। उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका भी मिला। हालांकि इंडियन टी20 लीग में उन्हें बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाता, लेकिन जब भी उन्होंने बल्लेबाजी की उन्होंने साबित किया है कि वे एक बेहतरीन हिटर हैं। उन्होंने अपनी असली प्रतिभा दिखाई गेंदबाजी में, जब भी कप्तान ने उन्हें गेंद थमाई तो उन्होंने कभी निराश नहीं किया और टीम को कई महत्वपूर्ण सफलताएं दिलवाई। उन्होंने इंडियन टी20 लीग- 2021 संस्करण में 21 विकेट चटकाए। चेन्नई की ओर से खेलते हुए उन्होंने 55 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में चेन्नई उन्हें फिर से से ऊँची बोली लगाकर अपने खेमे में वापस शामिल कर सकती है।

देवदत्त पडिकल- बैंगलोर

पिछले दो वर्षों से बैंगलोर के स्टार सलामी बल्लेबाज रहे देवदत्त पडिकल को बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया जिस वजह से सभी को आश्चर्य हुआ। लेकिन रिटेन खिलाड़ियों की सीमित संख्या के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। लेकिन बैंगलोर अपने प्रतिभाशाली 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज पडिकल को फिर से अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगी। पडिकल ने केवल 2 सीजन में ही अपनी छाप छोड़ी है, उन्होंने 29 मैचों में 125.03 की स्ट्राइक रेट से इंडियन टी20 लीग में 884 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल हैं। साल 2021 में उन्होंने 411 रन बनाए और बैंगलोर की ओर से दूसरे सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे। एबी डिविलियर्स भी सन्यास ले चुके हैं ऐसे में बैंगलोर को अपनी टीम में एक बेहतरीन बल्लेबाज की भी आवश्यकता है, इसलिए बैंगलोर मेगा ऑक्शन में पडिकल को अपनी सेना में फिर से शामिल कर सकती है।

जेसन होल्डर- हैदराबाद 

हैदराबाद का प्रदर्शन 2021 सीजन में काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन टीम के विदेशी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया था। 2020 में उन्हें मिशेल मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया था। होल्डर ने पिछले सीजन में 11.93 की स्ट्राइक रेट से 16 विकेट चटकाए थे। वे विकेटों के मामले में हैदराबाद की ओर से दूसरे स्थान पर रहे थे। होल्डर गेंदबाज होने के साथ-साथ निचले क्रम पर एक पावर हिटर भी हैं और अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। एक विदेशी और अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते टीम उन पर बड़ा दांव लगाकर उन्हें अपनी टीम में फिर से शामिल कर सकती है।

शुभमन गिल- कोलकाता

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों के तौर पर युवा खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाए तो उस सूची में सबसे ऊपर होंगे शुभमन गिल। 22 वर्षीय गिल पिछले सीजन में कोलकाता की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 58 इंडियन टी20 लीग मैचों में गिल ने कोलकाता के लिए 123 की स्ट्राइक रेट से 1417 रन बनाए हैं। अपने मजबूत बैकफुट तकनीक और बेहतरीन संतुलन के चलते वे गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हैं। वे टॉप ऑर्डर में कोलकाता के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं पिछले सीजन में तीन अर्धशतक समेत उन्होंने 478 रन बनाए। निश्चित रूप से कोलकाता उन पर एक बड़ा दांव खेलेगा क्योंकि टीम प्रबंधन उन्हें भावी कप्तान के रूप में भी देखता है।

ashishsaini
ashishsaini
News from different sources
RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular