HomeCricketइंडियन टी20 लीग 2021: सीजन के 5 सबसे महंगे गेंदबाज और हर...

इंडियन टी20 लीग 2021: सीजन के 5 सबसे महंगे गेंदबाज और हर उनकी हर गेंद की कीमत

इंडियन टी20 लीग का 14वां सीजन शुरू होने जा रहा है। फरवरी माह में इंडियन टी20 लीग के इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें टीमों ने अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार खिलाड़ियों को खरीदा। इस निलामी में कई खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों पर काफी पैसा खर्च किया गया। सबसे महंगे बिके टॉप-6 प्लेयर्स में 4 तेज गेंदबाज शामिल थे। इन तेज गेंदबाजों के कंधो पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इस आर्टिकल में हम इन गेंदबाजों की कीमत का विश्लेषण और यदि वे सभी लीग मैच खेलते हैं और प्रत्येक मैच में अपने ओवर्स पूरे करते हैं तो उनके द्वारा फेंकी गई प्रति गेंद की कीमत कितनी होगी, इस बात का भी विश्लेषण करेंगे।

रिले मेरेडिथ- 2.38 लाख प्रति गेंद

ऑस्ट्रेलियाई युवा तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को पंजाब ने 8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। मेरेडिथ ने ऑस्ट्रेलिया टी20 लीग में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस प्रतिभाशाली गेंदबाज की सराहना की थी। 8 करोड़ की कीमत वाले मेरेडिथ की प्रति गेंद कीमत होगी 2.38 लाख। ऐसे में पजाब को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। अब देखना यह होगा कि पंजाब अपने 4 विदेशी खिलाड़ियों में से कौनसे विदेशी खिलाड़ी चुनेगी। पिछले सीजन में पंजाब को डेथ ओवर्स में संघर्ष करना पड़ा था। इसलिए पंजाब ने मेरेडिथ पर बड़ा दांव खेला है।

कृष्णप्पा गौथम- 2.75 लाख प्रति गेंद

भारत के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौथम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इसलिए यह तय है कि वे सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे। कृष्णप्पा गौथम के चेन्नई में शामिल होने से चेन्नई को एक स्पिन गेंदबाज तो मिलेगा ही साथ ही टीम को निचले क्रम का एक बल्लेबाज भी मिलेगा। यदि उनकी प्रति गेंद लागत निकाली जाए तो यह 2.75 लाख प्रति गेंद होगी। गौथम मध्य ओवरों में चेन्नई के लिए महत्पूर्ण गेंदबाज साबित हो सकते हैं और पावर प्ले में भी उनका उपयोग किया जा सकता है।


झे रिचर्डसन- 4.16 लाख प्रति गेंद

ऑस्ट्रेलिया के झे रिचर्डसन को पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब के पास इस वर्ष हुए ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स था। उन्होंने इसमें से काफी पैसा तेज गेंदबाजों को खरीदने में लगाया। ऑस्ट्रेलिया टी20 लीग के अंतिम सीजन में झे रिचर्डसन सबसे सफल गेंदबाज थे। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 16.31 की औसत से 29 विकेट झटके। इसलिए पंजाब ने उन पर बड़ा दांव खेला और 14 करोड़ में उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। यह उनका पहला इंडियन टी20 लीग सीजन होगा। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन फिर भी पंजाब ने उन पर काफी भरोसा जताया है। उनकी प्रति गेंद की कीमत 4.16 लाख होगी।

काइली जैमिसन – 4.46 लाख प्रति गेंद

न्यूजीलैंड के काइली जैमिसन इस इंडियन टी20 लीग नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें बैंगलोर ने 15 करोड़ में खरीदा। जैमिसन के पास टी20 अंतर्राष्ट्रीय का ज्यादा अनुभव नहीं है। लेकिन खेले गए 6 टेस्ट मैचों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है। जैमिसन की प्रति गेंद लागत निकाली जाए तो यह 4.46 लाख होगी। काइली जैमिसन डेथ ओवर्स में बैंगलोर के लिए महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं। क्योंकि डेथ ओवर्स में बैंगलोर के गेंदबाजों ने काफी संघर्ष किया है। जैमिसन ने अब तक 40 टी20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 8.20 की इकॉनमी की दर से 55 विकेट झटके हैं।

क्रिस मॉरिस- 4.83 लाख प्रति गेंद

दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस इंडियन टी20 लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। इस सीजन की निलामी में राजस्थान ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा। वे पिछले सीजन में बैंगलोर टीम में थे, उन्हें बैंगलोर ने रीलीज़ कर दिया। हालांकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। इस बार उनके कंधों पर राजस्थान के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि राजस्थान के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल हैं और उनके इंडियन टी20 लीग में खेलने पर संशय बना हुआ है। इंडियन टी20 लीग के पिछले सीजन में मॉरिस ने 6.63 की इकॉनमी दर से 11 विकेट झटके थे। इसके अलावा वे अंतिम ओवरों में बड़े हिट लगाने की क्षमता रखते हैं जो राजस्थान के लिए अतिरिक्त फायदा होगा। इंडियन टी20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी मॉरिस की प्रति गेंद लागत 4.83 लाख होगी।

ashishsaini
ashishsaini
News from different sources
RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular