HomeCricketइंडियन टी20 लीग ऑक्शन 2022: अंडर–19 विश्वकप में खेल रहे इन...

इंडियन टी20 लीग ऑक्शन 2022: अंडर–19 विश्वकप में खेल रहे इन खिलाड़ियों पर लग सकती है ऊंची बोली

क्रिकेट जगत की सबसे सुपरहिट लीग यानि इंडियन टी20 लीग का 15वां सीजन 2022 में खेला जाएगा। इसके लिए मेगा ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 12 और 13 फरवरी को लीग का मेगा ऑक्शन आयोजित होगा। इस बार लीग और भी धमाकेदार होगी क्योंकि इस बार लीग में दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ को भी एंट्री मिली है। कुल मिलाकर 10 टीमें लीग का हिस्सा होंगी।

भारत की अंडर-19 टीम इस समय वेस्टइंडीज में विश्व कप खेल रही है। भारत के अंडर-19 टीम के युवा विश्व कप में कमाल दिखा रहे हैं। आगामी इंडियन टी20 लीग को देखते हुए भारत के ये युवा  इंडियन टी20 लीग के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी समेत कई युवा क्रिकेटर्स ने अंडर-19 टीम से इंडियन टी20 लीग के मंच तक काफी नाम कमाया है। ऐसे में वर्तमान में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप टीम से भी भारत के कुछ युवा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और मेगा ऑक्शन में फ्रैंचाइजी इन युवाओं पर ऊँची बोली लगा सकती है।

पहले अंडर-19 के खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल करने का नियम नहीं था लेकिन अब नियम बदल गए हैं। पिछले कुछ सालों में कई ऐसे क्रिकेटर्स आए हैं जिन्होंने अंडर-19 के बाद इंडियन टी20 लीग में भी कमाल किया है।

राज बावा

भारतीय अंडर-19 टीम के ऑलराउंडर राज बावा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया है। मौजूदा अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जहां 4 विकेट लिए थे वहीं आयरलैंड के खिलाफ 42 रनों की पारी भी खेली थी। युगांडा के खिलाफ उन्होंने 108 गेंदों पर 162 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस ऑलराउंडर पर कई फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाते हुए नजर आ सकती हैं।

हरनूर सिंह

हरनूर सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वह मौजूदा समय में भारतीय अंडर-19 टीम के अहम बल्लेबाज हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित होकर निश्चित ही उन पर कई इंडियन टी20 लीग फ्रेंचाइजी नजर बनाए होंगी।

अंगक्रिश रघुवंशी

भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी सभी को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। वर्तमान में जारी विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 79 रन और युगांडा के खिलाफ 144 रन की शानदार पारियां खेलकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके इस प्रदर्शन के बाद आगामी मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

विक्की ओस्टवाल

भारतीय अंडर-19 टीम के मौजूदा स्क्वॉड में विक्की ओस्टवाल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। जारी विश्व कप में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट झटके। इंडियन टी20 लीग में ऐसे स्पिनर्स काफी कमाल दिखाते हैं जिनके पास मिस्ट्री टच होता है। ऐसे में ओस्टवाल आगामी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

यश ढुल

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल इंडियन टी20 लीग के इस सीजन के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ से प्रियम गर्ग तक इस फॉर्मेट के कई कप्तानों ने इंडियन टी20 लीग में जगह बनाई है। कोविड संक्रमित होने से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में 82 रनों की पारी भी खेली थी। आगामी इंडियन टी20 लीग मेगा ऑक्शन में उन ऊपर सभी टीमों की नजरें हो सकती हैं।

ashishsaini
ashishsaini
News from different sources
RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular