HomeCricketइंडियन टी20 लीगः मुंबई बनाम चेन्नई, मैच रिपोर्ट

इंडियन टी20 लीगः मुंबई बनाम चेन्नई, मैच रिपोर्ट

इंडियन टी20 लीग में शनिवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई 4 को विकेट से मात दे दी। चेन्नई ने मुंबई के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे पोलार्ड की बेहतरीन पारी की बदौलत मुंबई ने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया।

खराब शुरूआत के बाद डुप्लेसिस-मोईन अली की शानदार साझेदारी

टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने ऋतुराज गायकवाड़ को वापस पवैलियन रवाना कर दिया। वे केवल 4 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और मोईन अली मुंबई के गेंदबाजों पर बरस पड़े। दोनों बल्लेबाजों ने विकेट के दोनों छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 10 ओवरों में 108 रन की कमाल की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की बाहर जाती गेंद पर मोईन अली शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे। मोईन अली ने 36 गेंदो पर 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 58 रन की लाजवाब पारी खेल। 

अगले ओवर में रोहित ने गेंद पोलार्ड के हाथों में थमाई और उन्होंने अपनी टीम को महत्वपूर्ण विकेट दिलाए। पारी के 12वें ओवर की लगातार दो गेंदो पर पोलार्ड ने डुप्लेसिस और सुरेश रैना को आउट कर दिया। डुप्लेसिस ने 28 गेंदो पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। सुरेश रैना केवल 2 रन ही बना पाए।

रायडू ने छुड़ाए मुंबई के गेंदबाजों के छक्के-

लगातार तीन विकेट गिरने के बाद चेन्नई थोड़ी दबाव में आ गई और रन गति 2-3 ओवर के लिए धीमी पड़ गई। लेकिन अंबाती रायडू ने अपना गियर बदला और धुंआदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। दूसरी और रवींद्र जडेजा बराबर स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। अंबाती रायडू ने लंबे-लंबे छक्के लगाए, आज बुमराह को भी उन्होंने नही बख्शा। मात्र 20 गेंदो पर अंबाती रायडू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वे नहीं रूके और मैच फिनिश कर के पवैलियन लौटे। 27 गेंदो पर 4 चौके व 7 छक्कों की मदद से रायडू ने 72 रन की नाबाद धुंआदार पारी खेली। जडेजा 22 गेंदो पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 गेंदो पर 102 रन की साझेदारी हुई। इस शानदार साझेदारी की बदौलत चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। 

मुंबई की ओर से बुमराह आज सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए उन्होंने इंडियन टी20 लीग करियर का सबसे महंगा स्पैल डाला और 56 रन लुटाए। उनके खाते में 1 विकेट आया।

ओपनिंग जोड़ी ने दी मुंबई को अच्छी शुरूआत-

मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा ने 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को बहुत अच्छी शुरूआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। आठवें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा बाउंड्री पर खड़े ऋतुराज गायकवाड़ को कैच दे बैठे। रोहित शर्मा अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। कप्तान ने 24 गेंदो पर 4 चौके व 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली।

रोहित के जाने के बाद सूर्यकुमार यादव भी क्रीज पर नहीं टिक पाए और रवींद्र जडेजा की गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर विकेट के पीछे खड़े धोनी के दस्तानों में समा गई। यादव ने केवल 3 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में धोनी ने गेंद मोईन अली के हाथों में दी, उन्होंने सेट बल्लेबाज डिकॉक का विकेट निकाला। डिकॉक भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और 38 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने पारी में 4 चौके व 1 छक्का लगाया।

अच्छी शुरूआत के बाद मुंबई ने भी अपने तीन विकेट लगातार गवां दिए। 

पोलार्ड की ताबड़तोड़ पारी-

तीन विकेट जल्दी जाने के बाद मुंबई पूरी तरह दबाव में थी। अब क्रीज पर मौजूद थे कीरोन पोलार्ड और उन्होंने बखूबी अपने काम को अंजाम दिया। आते ही उन्होंने छक्कों की बौछार की और मुंबई को दबाव से निकाला। दूसरी छोर पर क्रुणाल पांड्या उनका साथ दे रहे थे और वे एक छोर से ताबड़तोड़ रन बरसा रहे थे। इस मैच में उन्होंने इंडियन टी20 लीग के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और इसके लिए उन्होंने मात्र 17 गेंदे खेलीं। क्रुणाल पांड्या भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, सैम करन ने 17वें ओवर में पांड्या को पगबधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। दोनों ने 89 रन की शानदार साझेदारी की। क्रुणाल पांड्या ने 23 गेंदो पर 2 छक्के व 2 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। 

इसके बाद आए हार्दिक पांड्या ने भी आते ही अच्छे हाथ दिखाए उन्होंने 2 छक्के जमाए और 16 रन की पारी खेली। एक ओर छक्का जमाने के प्रयास में वे अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद नीशम भी आते ही पहली गेंद पर ही पवैलियन लौट गए। लेकिन पोलार्ड अभी भी क्रीज पर थे। अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अंतिम ओवर में पोलार्ड ने दो चौके व 1 छक्का व दो रन दौड़कर मुंबई को जीत दिलाई। 

पोलार्ड ने गेंदबाजी में दो विकेट चटकाने के बाद 34 गेंदो पर 6 चौकों व 8 छक्कों की मदद से 87 रन की लाजवाब और यादगार पारी खेली। इस पारी के साथ मुंबई ने अपना सबसे बड़ा सफल चेज़ किया।

संक्षिप्त स्कोर-

चेन्नई- 218/4 (अंबाती रायडू- 72*, कीरोन पोलार्ड- 12/2)

मुंबई –  219/6 (पोलार्ड-87*, सैम करन- 34/3)

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular