HomeCricketइंडियन टी20 लीगः दिल्ली बनाम कोलकाता, मैच रिपोर्ट

इंडियन टी20 लीगः दिल्ली बनाम कोलकाता, मैच रिपोर्ट

इंडियन टी20 लीग के 25वें मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत दिल्ली ने 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया लक्ष्य।

कोलकाता के बल्लेबाजों की जुझारू पारियां 

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम की शुरूआत खास नहीं रही और पारी के चौथे ही ओवर में अक्षर पटेल ने नितीश राणा को स्टंपिंग कर वापस पवैलियन भेजा। आज शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश राणा के जाने के बाद राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर 44 रन की साझेदारी की। अच्छी चल रही इस साझेदारी को स्टोइनिस ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर तोड़ा। त्रिपाठी 19 रन बनाकर आउट हुए। 

69 रन पर दो विकेट जाने के बाद कोलकाता अच्छी स्थिति में लग रही थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया और एक के बाद एक विकेट गिरते गए। मॉर्गन और सुनील नरेन बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गए। ललित यादव ने इन दोनों बल्लेबाजों को पारी के 11वें ओवर में पवैलियन भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद आवेश खान ने अपना जलवा दिखाया और सेट बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल ने आज 38 गेंदो में 43 रन बनाए जिसमें 3 चौके व 1 छक्का जमाया। 82 रन पर कोलकाता ने 5 विकेट गवां दिए। 

लेकिन आंद्रे रसैल द्वारा अंतिम ओवरों में खेली गई पारी ने कोलकाता को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। रसैल ने नाबाद 45 रन बनाए 27 गेंदो की पारी में उन्होंने 2 चौके व 4 छक्के जड़े। दिनेश कार्तिक ने 14 व पैट कमिंस ने नाबाद 11 रन की पारी खेली। 

कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। 


पृथ्वी के तूफान में उड़ा कोलकाता

155 के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली को इस लक्ष्य को प्राप्त करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली को ताबड़तोड़ शुरूआत दी, उन्होंने पहले ही ओवर में शिवम मावी के ओवर में लगातार 6 चौके जड़े। धवन और पृथ्वी ने पावर प्ले में ही 67 रन जोड़े, इनमें से 66 रन दिल्ली ने 5 ओवर में ही बना लिए थे, छठे ओवर में दिल्ली ने केवल एक रन बनाया। पृथ्वी शॉ के बल्ले से पावरप्ले में 16 गेंदो पर 48 रन निकले। यह इस सीजन का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर था। इसके बाद पृथ्वी ने 18 गेंदो में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

पहले विकेट के लिए धवन और शॉ के बीच 132 रन की साझेदारी हुई। पारी के 14वें ओवर में कमिंस ने धवन को अपना शिकार बनाया। धवन ने 47 गेंदो पर 46 रन बनाए जिसमें 4 चौके व 1 छक्का शामिल था।

इसके बाद आए ऋषभ पंत ने भी आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। 16वें ओवर में कमिंस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पृथ्वी शॉ ने अपना विकेट गवायां। पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदो पर 11 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 82 रन की लाजवाब पारी खेली। पैट कमिंस की गेंद पर ऋषभ पंत छक्का लगाकर मैच को फिनिश करने वाले थे लेकिन उनका शॉट सीमा रेखा पर खड़े शिवम मावी के हाथों में समा गया। पंत ने 8 गेंदो पर 16 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद 17वें ओवर में स्टोइनिस ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़कर दिल्ली को जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर-

कोलकाता- 154/6 (रसैल- 45, ललित यादव- 13/2)

दिल्ली- 156/3(पृथ्वी शॉ- 82, पैट कमिंस- 24/3)

RELATED ARTICLES
-spot_img

Most Popular