Saturday, September 23, 2023
HomeSportsCricketआईसीसी ने जारी किया महिला विश्व कप-2022 का शेड्यूल

आईसीसी ने जारी किया महिला विश्व कप-2022 का शेड्यूल

आईसीसी ने मंगलवार को महिला विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा की है। यह वनडे विश्व कप न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के 6 शहर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे, जिसमें ऑकलैंड, टौरंगा, हेमिल्टन, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन शामिल हैं। न्यूजीलैंड और क्वालिफायर के बीच उद्घाटन मैच 4 मार्च को टौरंगा में आयोजित किया जाएगा।

यदि भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो टीम 6 मार्च 2022 को अपने अभियान की शुरूआत करेगी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया कुल 7 मैच खेलेगी। फिलहाल भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीम ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर पाईं हैं, अन्य तीन टीम का फैसला श्रीलंका में अगले साल जून-जुलाई में होने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से होगा।

यह महिला विश्व कप का 11वां संस्करण होगा। 1973 में पहली बार इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट जीता था। तब से लेकर अब तक इंग्लैंड महिला टीम चार बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छह खिताबी मुकाबले जीते हैं। न्यूजीलैंड को एक बार सफलता हाथ लगी है। वहीं दो बार फाइनल खेल चुकी भारतीय महिला टीम इस बार अपने पहले विश्व कप को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल—

भारतीय टीम 6 मार्च को टौरंगा में क्वालिफायर टीम के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी उसके बाद भारतीय टीम 10 मार्च को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला करने उतरेगी। इसके बाद 12 मार्च को हेमिल्टन में ही एक और क्वालिफायर मैच खेलेगी।

16 मार्च को टौरंगा में भारतीय महिलाओं का सामना इंग्लैंड से होगा। ये दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप (2017) की फाइनलिस्ट थीं इंग्लैंड ने उस फाइनल में बाजी मारी थी। भारतीय टीम के बाकी लीग मुकाबले ऑस्ट्रेलिया, क्वालिफायर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 19 मार्च, 22 और 27 मार्च को ऑकलैंड, हेमिल्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।

पूरा शेड्यूल –

बे ओवल, टौरंगा

4 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर

6 मार्च 2022 क्वालिफायर vs भारत (डे—नाइट)

8 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया vs क्वालिफायर (डे—नाइट)

11 मार्च 2022 क्वालिफायर vs दक्षिण अफ्रीका (डे—नाइट)

14 मार्च 2022 दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड (डे—नाइट)

16 मार्च 2022 इंग्लैंड vs भारत (डे—नाइट)

18 मार्च 2022 क्वालिफायर vs क्वालिफायर

यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन

5 मार्च 2022 क्वालिफायर vs दक्षिण अफ्रीका

7 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर

9 मार्च 2022 क्वालिफायर vs इंग्लैंड

सेडॉन पार्क, हेमिल्टन

5 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (डे—नाइट)

10 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs भारत (डे—नाइट)

12 मार्च 2022 क्वालिफायर vs भारत (डे—नाइट)

14 मार्च 2022 क्वालिफायर vs क्वालिफायर

17 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका (डे—नाइट)

21 मार्च 2022 क्वालिफायर vs क्वालिफायर (डे—नाइट)

22 मार्च 2022 भारत vs क्वालिफायर (डे—नाइट)

बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन

13 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया

15 मार्च 2022 ऑस्ट्रेलिया vs क्वालिफायर

22 मार्च 2022 दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया

24 मार्च 2022 दक्षिण अफ्रीका vs क्वालिफायर

25 मार्च 2022 क्वालिफायर vs ऑस्ट्रेलिया

27 मार्च 2022 इंग्लैंड vs क्वालिफायर

30 मार्च 2022 सेमीफाइनल-1

ईडन पार्क, ऑकलैंड

19 मार्च 2022 भारत vs ऑस्ट्रेलिया (डे—नाइट)

20 मार्च 2022 न्यूजीलैंड vs इंग्लैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

24 मार्च 2022 इंग्लैंड vs क्वालिफायर (डे—नाइट)

26 मार्च 2029 न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर

27 मार्च 2022 भारत vs दक्षिण अफ्रीका (डे—नाइट)

31 मार्च 2022 सेमीफाइनल-2 (डे—नाइट)

3 अप्रैल 2022 फाइनल (डे—नाइट)

MyTeam11 Desk
MyTeam11 Desk
A creative team of writers exploring the sports world from each & every end to serve you with exciting and engaging sports feed. Stay updated with all the recent occurences with our latest updates.  
RELATED ARTICLES

Subscribe

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

https://www.myteam11.com/

Most Popular